Tuesday, March 24, 2026
Homeखबर स्तम्भईदगाहो और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई

ईदगाहो और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई

गिरिडीह : ईद-उल-अजहा पर बरवाडीह समेत सभी ईदगाहो और मस्जिदों में सोमवार को विशेष नमाज अदा की गई। बताया गया कि ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्यौहार गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ हर वर्ष मनाया जाता है। त्यौहार को लेकर मुस्लिम धर्मावलंबियों में खासा उत्साह देखने को मिला। ईद उल अजहा को लेकर शहर के ईदगाहों व मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। लोग साफ सुथरे कपड़े पहन, इत्र लगा ईदगाहों व मस्जिदों में जमा होकर अकीदत व एहतेराम के साथ ईद उल अजहा की नमाज़ अदा की।

गिरिडीह के बरवाडीह, दर्जी मुहल्ला, बड़ा चौक, भण्डारीडीह-मोहनपुर, बिशनपुर, लाइन मस्जिद, बुढ़ियाखाद, कोलडीहा, सिकदारडीह, तेलोडीह, पचंबा समेत विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में अलग-अलग समय पर ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। उमस भरी गर्मी के बाद भी मुस्लिम धर्मावलम्बी ईद उल अजहा की नमाज अदा की।वहीं बकरीद की नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिल ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी।

इधर बकरीद त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखा। ईदगाहों, मस्जिदों के आसपास समेत सभी चौक चौराहे पर नियुक्त किये गए मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ अपनी ड्यूटी पर तैनात दिखे। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों ने भी लोगों को बकरीद की मुबारबाद दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular