Saturday, February 14, 2026
Homeखबर स्तम्भबालीडीह इलाका चोरी के कोयले का बना हब, पुलिस मौन

बालीडीह इलाका चोरी के कोयले का बना हब, पुलिस मौन

बोकारो :  मुदहुं आंख कितहुं कछु नाही..।यह कहावत बोकारो पुलिस पर सटीक बैठता है.चूंकि कोयले की चोरी के लिए बालीडीह का इलाका तथा सेक्टर 9 के वास्ते जी के समीप कोयले का बड़े पैमाने पर कारोबार चल रहा है.कोयला चोरों ने इसे तीन जोन में इलाके को बांट दिया है.

बालीडीह ओपी के नाक के नीचे रात में कोयले की लोडिंग बदस्तूर जारी है.लेकिन पुलिस की खामोशी पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं,आखिर पुलिस चुप क्यों है? नीचे से ऊपर तक अधिकारी सेट है,या छोटे पुलिस अधिकारी बड़े अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं देना चाहते हैं?कोयला चोरी को लेकर गैंगवार की भी संभावना जताई जा रही हैं.चूंकि पहले के लोगो से यह सिंडिकेट अलग है.

धंधे में बालिडीह से लेकर चास तक के कोयला चोर इस सिंडिकेट में शामिल है,पूछे जाने पर बालीडीह के थानेदार ने अंभिज्ञता जाहिर किया.ऐसी स्थिति में दो ही चीज हो सकते हैं,पहला या तो पुलिसिया मौन या सुत्रहीन हुई पुलिस.बताया जा रहा है कि कोयला, पोडा आदि धडल्ले से चल रही हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular