Monday, February 23, 2026
Homeखबर स्तम्भमनिका : सड़क दुर्घटना में चार लोग हुए घायल

मनिका : सड़क दुर्घटना में चार लोग हुए घायल

मनिका/लातेहार : प्रखंड क्षेत्र के रांची डाल्टनगंज राष्ट्रीय मार्ग 39 पर डिग्री कॉलेज के समीप दिन शनिवार की सुबह लगभग 8:00 बजे सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार व्यक्ति लोहरदगा से बरवाडीह 10 प्लस टू विद्यालय में योगदान देने जा रहे थे इसी के दौरान डिग्री कॉलेज के समीप चालक का नियंत्रण अचानक खराब हो गया जिसके कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें हर्ष कुमार मित्तल उम्र लगभग 22 वर्ष अंजली कुमारी उम्र लगभग 30 वर्ष ओमप्रकाश सिंह उम्र लगभग 42 वर्ष अजीत कुमार सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल लोगों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका भेजा गया जहां पर चारों घायल लोगों का प्राथमिक उपचार की गई ।

बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया घटना का सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने मनिका सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार समेत पुलिस बल के जवान को घटनास्थल पर भेजा। जिसके बाद पुलिस के द्वारा घटना कैसे घटी इसके बारे में छानबीन की जा रही है एवं पुलिस प्रशासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका पहुंचकर चारों घायल लोगों का स्थिति का जायजा लिया। आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular