जिप सदस्यों ने मुख्यमंत्री व सरपंचों को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।

( फ़ोटो: जानकारी देते जिप सदस्य )
मनिका, लाताहार- मनिका उपजाऊ क्षेत्र में इन दिनों भारी झोल झाल किया जा रहा है। यहां अधिकारियों व कर्मियों के मिले भगत से बिना सामान खरीदे ही लाखों रुपए का गबन कर लिया गया है। वहीं जिप सदस्य बलवंत सिंह ने बताया कि प्रधान विकास एवं प्रधान कार्यक्रम के संयुक्त हस्ताक्षर से सामग्री खरीदने के नाम पर पेटीशन मद की 11 लाख 67541 रुपए निजी विक्रेता के खाते के माध्यम से अवैध तरीके से गबन कर लिया गया है। जिसमें विक्रेता ए.के.एंटरप्राइजेज के खाते में दिनांक 24/12/2023- 223380,194936,118527,177980 रूपए एवं विक्रेता चंद्र प्रकाश उपाध्याय के खाते में दिनांक 26/12/2023- 72994,15948,16978 रूपए दिनांक 20/01 /2024- 38757,83041,दिनांक 02/04/2024- 225000 रुपए डाले गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान कार्यालय में अधिकारी हो या पूर्व की योजनाओं में सभी ने खेला करने का ही काम किया है। इन धंधली लोगों का नाम ही नहीं ले रहा है, यहां भ्रष्टाचार एवं भ्रष्टाचार शाही इतना हावी है कि सामग्री का पता नहीं चलता। लेकिन लाखों रुपए का बंदरबांट कर लिया गया, किसी को भनक तक नहीं लगी।
उन्होंने कहा कि जब पूर्व बीपीयू और वर्तमान नजीर से पूछा गया कि यह पैसा किस उद्देश्य से निकाला गया है। और इस पैसे से क्या सामग्री खरीदी गई है आखिरकार लाखों रुपए का आप लोगों ने क्या किया तो दोनों ने कुछ भी देने से इनकार कर दिया। वहीं श्री सिंह ने कहा कि इससे साफ दिखता है कि बीडीओ, बीपीओ एवं सभी वरिष्ठ कर्मचारियों के मिली भगत से सरकारी पैसे का बंदरबांट किया गया है। साथ ही भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारी और भ्रष्टाचार कर्मी सरकार के पैसे का दोहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में संलिप्त अधिकारियों एवं वरिष्ठ कर्मियों पर कार्रवाई के लिए राज्य के मुख्यमंत्री एवं जिले के मुखियाओं को आवेदन दिया गया है।
