Tuesday, March 24, 2026
Homeखबर स्तम्भविश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा कटरा के पास यात्री से...

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा कटरा के पास यात्री से भरे बस पर हमला करने वाले आतंकियों का पुतला दहन

गिरिडीह : जम्मू कश्मीर के कटरा के पास आतंकवादियों द्वारा यात्री से भरे बस पर हमला करने वाले आतंकियों का पुतला दहन गुरुवार को टावर चौक पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा किया गया। इस मौके पर बस दुर्घटना में शहीद हुए 12 यात्रियों की आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बताया गया की चार जून को जिस दिन मोदी सरकार के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो रहा था उसी दिन जम्मू कश्मीर के कटरा शिव खोड़ी मंदिर के पास यात्रियों से भरे बस पर आतंकवादी द्वारा हमला किया गया। जिसमें 12 यात्री शहीद हो गए। बताया गया की पाकिस्तान जिहादी मानसिकता के लोग लगातार हिंदुओं पर पीठ छुपे वार करते ही आ रहा है। जिला सह मंत्री शिव पूजन महतो ने इस घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि मृतक की आत्मा की शांति हेतु मौन रखा गया और आतंकवादियों का पुतला दहन किया गया। प्रोफेसर विनीता कुमारी ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस तरह के आतंकवादियों को केंद्र सरकार चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। मौके पर बजरंग दल सह संयोजक गुड्डू यादव ,जिला सेवा  प्रमुख पवन कंधवे ,जिला पदाधिकारी शिव शक्ति साहा, जिला प्रवर्तन प्रमुख अरुण बरनवाल ,नगर उपाध्यक्ष ज्योति साहा, जिला विद्यार्थी संपर्क प्रमुख सूरज सेठ, बजरंग दल नगर संयोजक उत्तम पासवान, नगर सेवा प्रमुख पंकज कंधवे, नगर उपाध्यक्ष आशीष चटर्जी, नगर सह मंत्री विशाल कुमार, विद्यार्थी प्रमुख उमेश यादव,सावन कुमार,साथ ही भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक,महेंद्र वर्मा मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular