Tuesday, March 24, 2026
Homeखबर स्तम्भलाखों के सरसों तेल लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

लाखों के सरसों तेल लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

रांची के चान्हो थाना क्षेत्र से पुलिस ने लाखों के सरसों तेल लूट मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है| उसकी निशानदेही पर लुटे गए 100 पेटी तेल बरामद किये गए हैं |गिरफ्तार आरोपी का नाम शहंशाह है जो चतरा का रहने वाला है|

नगर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में गिरफ्तारी  जानकारी दी. मालूल हो कि चान्हो थाना क्षेत्र के कटैया मोड़ के पास 30 मई को लगभग पांच लाख रुपये का सरसों तेल लदी पिकअप वैन लूटकर हथियारबंद तीन अपराधी फरार हो गए थे।  तीनों अपराधी एक बाइक से आए थे और चालक असगर अंसारी के साथ मारपीट करते हुए गाड़ी की चाबी, नगद 11 हजार रुपये और मोबाइल भी लूट लिया था। वहीं चालक और पिकअप वैन को कब्जे में लेकर बीजूपाड़ा-खलारी रोड होते हुए चामा जंगल जहां चालक को छोड़ दिया था. चालक असगर अंसारी 220 पेटी सलोनी तेल लेकर रांची के पंडरा बाजार से चंदवा जा रहा था। इस दौरान चालक कटैया के पास गन्ना जूस पीने रुका था तभी एक बाइक से तीन हथियारबंद अपराधी मौके पर पहुंचे और चालक को कब्जे में ले लिया। इस दौरान दो अपराधी पिकअप वैन के अंदर बैठ गए जबकि एक बाइक को ड्राइव करते हुए उनके साथ चल रहा था। चामा जंगल पहुंचने के बाद अपराधियों ने पिकअप वैन से चालक को उतार दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए |

RELATED ARTICLES

Most Popular