Tuesday, March 24, 2026
Homeखबर स्तम्भनागपुर में विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, घटना में 5...

नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, घटना में 5 लोगों की मौत

महाराष्ट्र : नागपुर सिटी के पास विस्फोटक बनाने वाली एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया| इस ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं| इनमें से तीन की हालत गंभीर हैं| ये हादसा नागपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र के धमना गांव में चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड में हुआ|

नागपुर पुलिस कमिश्नर रविंदर सिंघल ने कहा, “इस घटना में करीब 4-5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। हमारी जांच जारी है। हमारी टीम, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, कार्रवाई की जा रही है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular