Monday, March 2, 2026
Homeखबर स्तम्भसंत जेवियर्स कॉलेज में इंटरनेशनल कांफ्रेंस 20 से 22 जनवरी तक

संत जेवियर्स कॉलेज में इंटरनेशनल कांफ्रेंस 20 से 22 जनवरी तक

रांची : संत जेवियर्स कॉलेज में इंटरनेशनल कांफ्रेंस 20 से 22 जनवरी तक आयोजित किया जायेगा। संत जेवियर कॉलेज रांची में एडवांस इन नॉवेल मैटेरियल्स टुवर्ड्स सफ्टेनेवल फ्यूचर विषय पर प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होने वाला है।

सम्मेलन संत जेवियर्स कॉलेज रांची के भौतिकी विभाग एवं कंडेंस्ड मैटर रिसर्च सोसाइटी के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश से भौतिकी और संबंधित विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े प्रख्यात शिक्षाविद उपस्थिति होंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य दुनियाभर के वैज्ञानिकों, अनुसंधानकर्ताओं और विद्याविदों को ऐसा मंच प्रदान करना है जहां से कंडेंस्ड मैटर भौतिकी से संबंधित समस्त आयामों में आधुनिकतम अनुसंधान का आदान-प्रदान हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular