Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भफ्रेंच ओपन 2024: अल्कराज फाइनल में, पांच सेट के रोमांचक मुकाबले में...

फ्रेंच ओपन 2024: अल्कराज फाइनल में, पांच सेट के रोमांचक मुकाबले में सिनर को हराया

पेरिस : स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने खराब शुरुआत से उबरते हुए, शुक्रवार को एक उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले में इटली के जननिक सिनर को 2-6, 6-3, 3-6, 6-4, 6-3 से हराकर अपने पहले फ्रेंच ओपन फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

तीसरे वरीय खिलाड़ी अल्कराज ने शुरूआती सेट में अपने शानदार खेल का प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन इसके बाद सिनर की गलतियों का पूरा फायदा उठाते हुए दूसरा सेट जीतकर मैच को बराबरी पर ला दिया।

हालांकि ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सिनर, जो अगले सप्ताह विश्व नंबर एक के रूप में कार्यभार संभालेंगे, ने कोर्ट फिलिप चैटरियर पर खेले गए इस मुकाबले के तीसरे सेट में शानदार वापसी की तीसरा सेट अपना नाम किया, हालांकि इसके बाद अल्कराज ने बाकी दो सेट जीतकर मैच अपने नाम किया।

डबल ग्रैंड स्लैम चैंपियन अल्काराज, जो अपने विंबलडन और यू.एस. ओपन खिताबों में इजाफा करने की उम्मीद कर रहे हैं, रविवार को फाइनल में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव या नॉर्वे के दो बार के उपविजेता कैस्पर रूड का सामना करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular