Tuesday, March 24, 2026
Homeखबर स्तम्भअग्निवीर की लिखित परीक्षा में सफल युवाओं को अदाणी फाउंडेशन ने किया...

अग्निवीर की लिखित परीक्षा में सफल युवाओं को अदाणी फाउंडेशन ने किया सम्मानित

हजारीबाग : गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अग्निवीर की लिखित परीक्षा में सफल सभी पांच छात्रों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। बड़कागांव स्थित कोचिंग परिसर में इन युवाओं को सम्मान स्वरूप टी-शर्ट, ट्रॉफी और उच्च गुणवत्ता वाले जूते दिए गए। इन जूतों की मदद से इन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण होने में मदद मिलेगी।

सेना और राज्य पुलिस की भर्ती की तैयारी कर रहे पांच युवाओं ने अग्निवीर की लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है। पहले बैच से ही पांच अभ्यर्थियों की सफलता से अन्य युवा भी काफी उत्साहित हैं। सफल छात्रों में संजय राज, राजू यादव, भानु प्रताप, राजदीप कुमार और सुशांत शर्मा शामिल हैं। अदाणी फॉउंडेशन ने युवाओं की निःशुल्क पढ़ाई- लिखाई के साथ-साथ शारीरिक प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular