Tuesday, May 19, 2026
Homeखबर स्तम्भवट सावित्री की पूजा कर सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान

वट सावित्री की पूजा कर सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान

खूंटी : वट सावित्री के पावन मौके पर सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर और पेड़ में रक्षा सूत्र बांधकर अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा।

जिला मुख्यालय के अलावा तोरपा, कर्रा, रनिया, मुरहू और अड़की प्रखंड के कस्बाई और ग्रामीण इलाकों में वट सावित्री का त्योहार पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। वट सावित्री को लेकर सुबह से ही मंदिरों और वट वृक्षों के पास सुहागिनों की भीेड़ उमड़ने लगी थी। शहरी क्षेत्र में तो महिलाओं को पूजा करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। सुहागिनों ने पूजा-अर्चना के बाद पडितों से सावित्री और सत्यवान की कथा सुनी और पति की लंबी उम्र की कामना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular