Tuesday, May 19, 2026
Homeखबर स्तम्भकिरण पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन

किरण पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन

गिरिडीह : नीट-यूजी 2024 की परीक्षा में कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले वाले छात्र-छात्राओं का स्वागत सम्मान गुरुवार को स्कूल में किया गया। तौसिफ कमर ने 99.55 प्रतिशत लाकर न केवल अपने परिवार का बल्कि स्कूल, समाज एवं शहर का नाम रौशन किया।

उसने 677 अंक लाकर OBC कोटे में ऑल इंडिया में 4223 रैंक हासिल किया। वहीं आयुश वर्मा ने 639 अंक, पुनिता गुप्ता ने 537 अंक, अक्षरा राज 452 अंक रौनक सौरभ ने 420 अंक, तस्कीन हैदर ने 420 अंक एवं ओवेश रजा ने 415 अंक लाकर विद्‌यालय का मान बढ़ाया ।छात्र-छात्राओं के इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के चेयरमैन अशोक कुमार सिंह, निदेशक राजीव रंजन सिंह एवं प्राचार्य राघव भोक्ता ने सफल सभी छात्र छात्राओं को बधाइया एवं शुभकामनाएं दी।

चेयरमैन अशोक कुमार सिंह ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि इस विध्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहोल उपलब्ध कराकर स्वर्णिम भविष्य हेतु सभी आवश्यक कदम उठाएंगे। निर्देशक राजीव रंजन सिंह ने कहा कि अगले कुछ ही वर्षों में यहाँ के विद्‌यार्थी निश्चित रूप से मेडिकल, इंजीनियरिंग एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अव्वल स्थान प्राप्त कर समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। प्राचार्य राघव भोक्ता ने कहा कि इन सफल छात्र-छात्राओं से प्रेरित होकर भावी विद्यार्थी भी अवश्य ही अच्छे अंक प्राप्त करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular