हजारीबाग : विश्व पर्यावरण दिवस पर ज्ञान ज्योति महाविद्यालय में बुधवार को पौधों का वितरण और सेमिनार का आयोजन हुआ। इस सेमिनार में कला विज्ञान तथा वाणिज्य के सभी छात्रों ने भाग लिया। सेमिनार का अध्यक्षता भूगोल विभाग के व्याख्यता रेयाज अहमद ने किया।
सेमिनार में महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक रंजन कुमार ने कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसका प्रभाव पर्यावरण पर पड़ रहा है। इसके प्रति लोगों को जागरूक होने की आवश्कता है।
विज्ञान विभाग के व्याख्यता रंजीत कुमार ने पर्यावरण के संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए ताकि वैश्विक तपन पर अंकुश लगाया जा सके। विज्ञान विभाग के व्याख्यता जयराज कुमार ने कहा कि विकास के नाम पर मानव अपना विनाश कर रहा है। आज संसाधन का अविवेक पूर्ण दोहन किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण अवनयन की स्थिति उत्पन्न हुई है।
