Monday, March 23, 2026
Homeखबर स्तम्भकल्पना सोरेन के रूप में झारखंड विधानसभा को मिला नया सदस्य

कल्पना सोरेन के रूप में झारखंड विधानसभा को मिला नया सदस्य

रांची : लोकसभा चुनाव के साथ झारखंड में गांडेय विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव हुआ। इसमें झामुमो नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भाजपा के दिलीप वर्मा को 25 हजार के भी अधिक वोटों के अंतराल से हराया।

वैसे इस सीट पर पूर्व में भी उसी पार्टी के विधायक सरफराज अहमद थे, जो बाद में राज्यसभा सदस्य बन गये। इस तरह से राज्य में जहां कुछ विधायक सांसद बन गये, वहीं विधानसभा को एक नया सदस्य भी मिला।

RELATED ARTICLES

Most Popular