Monday, March 23, 2026
Homeखबर स्तम्भपलामू में बीडी राम की हैट्रिक और निशिकांत दुबे की गोड्डा से...

पलामू में बीडी राम की हैट्रिक और निशिकांत दुबे की गोड्डा से चौथी बार जीते

रांची : झारखंड में 14 लोकसभा सीटों पर नौ सीटों पर एनडीए को जीत मिली है। हालांकि भाजपा को तीन सीटों का नुकसान हुआ है। लेकिन पलामू में हैट्रिक और गोड्डा में चौथी बार भाजपा जीत हासिल की है। पलामू (अनुसूचित जाति) लोकसभा निर्वाचन को लेकर जीएलए कॉलेज में मतों की गिनती हुई। वीडी राम हैट्रिक जमा गए। 288622 मतों से चुनाव जीते।

विष्णुदयाल राम को 762290 मत मिले, जबकि राजद की ममता भुइयां को 473668 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार वीडी राम को 288622 मतों से जीत हासिल हुई।

वीडी राम 2014 के बाद 2019 में इन्होंने इस सीट से जीत हासिल की थी। 2019 के चुनाव में वीडी राम ने रिकार्ड 4 लाख 77 हजार से अधिक मत से चुनाव जीते थे।

भाजपा ने गोड्डा से लगातार चौथी बार निशिकांत दुबे को अपना प्रत्याशी बनाया। निशिकांत दुबे ने भी पार्टी को निराश नहीं किया और उन्होंने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की, इसके साथ ही वे लगातार चार बार के गोड्डा के सांसद भी बन गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रदीप यादव को हराया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular