Monday, March 23, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी कार्यालय में कल्पना सोरेन के जीत का जश्न

झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी कार्यालय में कल्पना सोरेन के जीत का जश्न

झारखंड मुक्ति मोर्चा से गान्डे उपचुनाव में कल्पना सोरेन ने जीत दर्ज किया है| और इसकी खुशी का इजहार झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के राजधानी रांची स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के द्वारा काफी उत्साह पूर्वक मनाया गया| उपस्थित लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर  खुशियां जाहिर की|

वही जीत के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा कि यह जीत झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में एक उत्साह का प्रवाह करने का काम किया है| जब हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया तो उनकी युवा पत्नी लोगों के बीच अपनी पीड़ा लेकर पहुंची| तो लोगों ने आशीर्वाद और आदेश दिया कि हम अपने बेटे और भाई की लड़ाई आपके साथ मिलकर लड़ेंगे|

RELATED ARTICLES

Most Popular