Monday, March 23, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड में बीजेपी को 6 सीटों पर बढ़त और कांग्रेस को एक...

झारखंड में बीजेपी को 6 सीटों पर बढ़त और कांग्रेस को एक सीट पर बढ़त

LokSabhaElections2024 के लिए देशभर में मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू किया गया है। शुरूआती रुझान में झारखंड में बीजेपी को 6 सीटों पर बढ़त और कांग्रेस को एक सीट पर बढ़त।

आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनावों के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों की भी मतगणना हो रही है।

543 संसदीय सीटों में से 542 पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज हो रहा है। सूरत सीट पर भाजपा ने निर्विरोध जीत दर्ज की।

पूरे देश में शुरूआती रुझान में 543 में एनडीए 148 पर बढ़त बनाए हुए हैं वहीं इंडिया 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुए जबकि Other की बात करे तो 8 पर बढ़त बनाए हुए है।

मतगणना पर दिल्ली के मंत्री और AAP नेता गोपाल राय ने कहा, ”हमें भरोसा है कि तानाशाही हारेगी और INDIA गठबंधन जीतेगी और इस देश में तानाशाही के खात्मे की शुरुआत होगी।”

RELATED ARTICLES

Most Popular