Monday, March 23, 2026
Homeखबर स्तम्भदिवंगत पत्रकार कौशल किशोर पांडे की मनाई गई पहली पुण्यतिथि

दिवंगत पत्रकार कौशल किशोर पांडे की मनाई गई पहली पुण्यतिथि

लातेहार/मनिका :  प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में सोमवार को हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार स्व0 कौशल किशोर पांडे की पहली पुण्यतिथि मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सह कांग्रेसी नेता सुरेंद्र पासवान ने किया। मौके पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय पांडे के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन धारण किया। मौके पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी ने कही की कौशल किशोर पांडे मनिका में अपने पत्रकारिता से एक अलग पहचान बनाये थे। वही सुरेंद्र पासवान ने कहां की कौशल किशोर पांडे पत्रकार के साथ-साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता थे।

जिन्होंने समाज के लिए हर समय आवाज बन कर खड़ा रहते थे।स्वर्गीय पांडे पिछले 3 जून 2023 को अपने पैतृक आवास बिहार से मनिका आने के क्रम में हेरहंज थाना के नवादा में कार दुर्घटना में घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए रांची ले जाते हुए रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई थी।

पुण्यतिथि कार्यक्रम के मौके पर प्रभात खबर के बबन पासवान, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अभय कुमार, दैनिक भास्कर के नीतीश भारती,खबर मंत्र के दीपू कुमार, दैनिक जागरण सचिन कुमार, पूर्वांचल सूर्य के नागेंद्र यादव, दीपू कुमार राय, भाजपा नेता मनदीप कुमार, अमरदीप कुमार, दिनेश प्रसाद, पवन राय, अंकित कुमार गोलू,आनंद कुमार राय,मिथुन कुमार, रोशन कुमार, अविनाश कुमार, समेत कई लोग उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular