Friday, February 13, 2026
Homeखबर स्तम्भकांग्रेस ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती व पूर्व प्रधानमंत्री स्व....

कांग्रेस ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी की शहादत दिवस मनाई

रांची : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी की शहादत दिवस कांग्रेस भवन रांची में मनाई गई। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं कांग्रेसजनों दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने स्व. इन्दिरा गांधी एवं लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवनी पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि दोनों विभूतियों का योगदान एवं बलिदान को देश भुला नहीं सकता है। गांधी ने भारत का नाम विश्व में रोशन किया और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने कहा कि शहादत दिवस इसलिए मनाते है कि देश विभिन्नता में एकता चाहता है।
इन्दिरा जी ने देश की एकता और अखण्डता के लिए अपनी कुर्बानी दी। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि श्रीमती गांधी के कार्यकाल में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया, मजदूरों के हित में व्यापक कार्य भी देश के प्रगति में किसानों को सर्वेपरि रखा गया। श्रीमती गांधी ने भारत की छवि को पूरे विश्व में निखारने का कार्य कियें है। श्रीमती गांधी की दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण ही पाकिस्तान से बंग्लादेश को अलग कराया जा सका। स्व. गांधी विकासशील देशों को एकजुट कर तीसरी शक्ति के रूप में दुनिया के पटल पर पेश किया, यह उनके अद्भूत क्षमता से हीं संभव था। उन्होंने स्व. गांधी के प्रधानमंत्रित्व के काल में 1974 के पोखरन विस्फोट के बाद परमाणु शक्ति सम्पन्न देश बना।
श्री ठाकुर ने कहा देश की संगठित संरचना के निर्माण के लिए संकल्पित, अपने प्रयासों से भारत को एक सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सादर नमन. राष्ट्र सेवा को समर्पित उनका जीवन चिरकाल तक देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा, देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल का नेतृत्व विशाल था। उनके दृढ़ निश्चय के कारण ही उन्हें लौह पुरूष के नाम से जाना जाता है। उन्होंनें देश की एकता और अखण्डता को अछुण्य बनाये रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्व. पटेल के विचार एवं आदर्श आज के युग में बहुत ही प्रासंगिक है। स्वतंत्रता आन्दोलन में तो उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी हीं आजादी के बाद देश की एकता और अखण्डता के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किये।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, प्रदेश महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, रवीन्द्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद,  सतीष पॉल मुंजनी, गजेन्द्र सिंह, ममता देवी,  रामाकांत आनंद, नेली नाथन, राजन वर्मा,  संजय कुमार, पूर्णिमा सिंह, जितेन्द्र त्रिवेदी, बिनोद कुमार सिंह, अजय कुमार, रश्मि चन्द्र पिंगुआ, राजदेव सिंह, अर्चना मिश्रा, मेहुल प्रसाद, सुन्दरी तिर्की, अरूण मिश्रा, मंजर मुजीबी, खुर्शीद हसन, रामानंद केशरी सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।
RELATED ARTICLES

Most Popular