Homeखबर स्तम्भनया पुल निर्माण के बाद एप्रोच रोड निर्माण में आ रहे बाधा...
नया पुल निर्माण के बाद एप्रोच रोड निर्माण में आ रहे बाधा की जानकारी लेने सदर विधायक सुदिब्य कुमार सोनू कार्यस्थल पर पहुंचे
गिरिडीह : बरगंडा पावर हाउस स्थित नया पुल निर्माण के बाद एप्रोच रोड निर्माण में आ रहे बाधा की जानकारी लेने के लिए शनिवार को सदर विधायक सुदिब्य कुमार सोनू कार्यस्थल पर पहुंचे इस दौरान इन्होंने स्थानीय लोगों और एप्रोच रोड के निर्माण में बाधा डाल रहे व्यक्ति से मिले और सारी बातों से रूबरू हुए। इसके बाद इन्होंने सदर अंचल अधिकारी को फोन कर कार्य स्थल पर बुलाया और सरकारी जमीन की नापी करवा कर कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। बता दें कि उसरी नदी के ऊपर सबसे पहले बने पुराना पुल जर्जर हो जाने के कारण उसे ध्वस्त कर उसी जगह पर नया पुल का निर्माण कराया गया है।

पुल निर्माण के बाद एप्रोच रोड निर्माण एक प्रतिनिधि के द्वारा दूसरी ओर से बनाने की मांग किया जा रहा था। इसको लेकर विरोध जारी था। इसी की जांच को लेकर सदर विधायक मौके पर पहुंचे और इस फाइल को जल्द से जल्द सही तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। इस बाबत सदर विधायक श्री सोनू ने कहा कि पुल का निर्माण हो चुका है एप्रोच पथ का भी निर्माण जल्द पूरा कर लिया जाएगा 6 जून को नया पुल का उद्घाटन होगा। मौके पर अंचल अधिकारी नगर थाना पुलिस भी मौजूद थी।