Tuesday, February 24, 2026
Homeक्राइमप्रख्यात कठपुतली कलाकार मगुनी कुआंर का निधन, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया...

प्रख्यात कठपुतली कलाकार मगुनी कुआंर का निधन, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख

नई दिल्ली : प्रख्यात कठपुतली कलाकार पद्मश्री मगुनी चरण कुआंर का आज सुबह ओडिशा के क्योंझर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे और कई महीनों से अस्वस्थ थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उनके निधन पर दुख जताया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने शोक संदेश में कहा कि ओडिशा के क्योंझर के एक प्रख्यात कठपुतली कलाकार श्री मगुनी चरण कुआंर के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्हें पारंपरिक कठपुतली नृत्य शैली को बढ़ावा देने के लिए पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। वे अपने पीछे एक प्रेरणादायक विरासत छोड़ गए हैं। उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने शोक संदेश में कहा कि ओडिशा के क्योंझर के प्रसिद्ध कठपुतली कलाकार और पद्म श्री पुरस्कार विजेता मगुनी चरण कुआंर के निधन से दुखी हूं। पारंपरिक कठपुतली नृत्य शैली के प्रति उनका समर्पण और योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

उल्लेखनीय है कि कुआंर को पिछले वर्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्मश्री से सम्मानित किया था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular