Monday, March 23, 2026
Homeखबर स्तम्भमुख्यमंत्री गाड़ी ग्राम योजना का लाभ उठा रहे हैं गिरिडीह के बुजुर्ग

मुख्यमंत्री गाड़ी ग्राम योजना का लाभ उठा रहे हैं गिरिडीह के बुजुर्ग

गिरिडीह : मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत दिव्यांग बुजुर्ग और छात्र-छात्राओं को ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने की अपील शनिवार को मीडिया के माध्यम से बाबा बस सम्राट के ऑनर राजू खान ने किया है।

इन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है इस योजना के माध्यम से 60 वर्ष से अधिक उम्र के महिला पुरुष, दिव्यांगजन अपना आधार कार्ड या वोटर कार्ड दिखाकर निशुल्क सफर कर सकते हैं वही छात्र-छात्राएं अपना आईडी कार्ड दिखाकर इस योजना के माध्यम से बस द्वारा सफर कर सकते हैं।

बताया की पसनौर से गिरिडीह भाया बासोडीह, मंझने, गांवा, तिसरी, मंडरो,खरगडीहा और जमुआ होते हुए बस का परिचालन होता है। इन्होंने यात्रियों से अफवाह के चक्कर में नहीं आने की अपील की है। कहा की सरकार की महत्वाकांक्षी इस योजनाओं का लाभ बुजुर्ग दिव्यांग और छात्राएं उठा सकते हैं जल्द ही गिरिडीह जिले के लिए और बस आ रही है। जिसका ग्राम गाड़ी योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से परिचालन होगा। इस बाबत बस से सफर कर रही 60 वर्षीय एक महिला ने बताया कि हम लोगों से पैसा नहीं मांगा जा रहा है। निशुल्क यात्रा हम लोग कर रहे हैं। जिससे हमें आने जाने का खर्च का बचत हो रहा है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular