Monday, March 23, 2026
Homeखबर स्तम्भकक्षा आठ की वार्षिक परीक्षा में राजकीय कृत बालिका मध्य विद्यालय मनिका...

कक्षा आठ की वार्षिक परीक्षा में राजकीय कृत बालिका मध्य विद्यालय मनिका शत-प्रतिशत विद्यार्थी सफल

मनिका/लातेहार : प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत बालिका मध्य विद्यालय मनिका कक्षा आठ का शत-प्रतिशत विद्यार्थियों का सफल अंक हासिल किया। अपने विद्यालय साथ साथ अपने माता-पिता का मान सम्मान बढ़ाया। वही प्रधानाध्यापक नीरज कुमार ने कहा वास्तव में हमारे विद्यालय की प्रभावशाली उपलब्धि है। और मुझे आप सबों की कड़ी मेहनत समर्पण पर बेहद गर्व है। आपकी कड़ी मेहनत और दृढ़ता रंग लाई है। और आपके परिणाम क्षमताओं और सफलता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने उज्जवल भविष्य के लिए परिश्रम और पढ़ाई पर विशेष ध्यान की जरूरत है।

बच्चों के भविष्य की उज्जवल करने और प्रेरित करने की सुझाव दिया। बच्चों का मन बहुत कोमल होता है। उन्हें सही और गलत की समझ नहीं होती है। जो वह अपने आसपास माहौल में देखते हैं या स्कूल में जैसे उनके मित्र या स्कूल जैसे माहौल होता है। बच्चों का मन और दिमाग जल्दी प्रभावित करता है। ऐसे में माता-पिता का कार्य होता है बच्चों की पारिवारिक में कोई कमी ना रह जाए। सबसे पहले बच्चों के साथ मित्रता जैसे व्यवहार करना चाहिए।

उनका एक अच्छा मित्र बनने का कोशिश करें जिससे कि वह जब कोई परेशानी में हो तो सबसे पहले आपसे शेयर करें और आप उसकी परेशानी का सुझाव दें अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक का बच्चों के प्रति संपूर्ण भाव, शैक्षिक माहौल और बच्चों जैसा प्यार देने का कारण का जमकर तारीफ किया। उन्होंने अपने छात्र-छात्राओं को हौसला बढ़ाते हुए कहां आगे और अच्छा परीक्षा का रिजल्ट रहेगा और बेहतर रिजल्ट लाने के लिए लगन और मेहनत से तैयारी करें इससे भी अच्छा परीक्षा में अंक आएगा। इसके लिए सभी छात्र छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना की कामना के साथ परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दिया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular