Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भबिरजू यादव की छत से गिरने से मौत

बिरजू यादव की छत से गिरने से मौत

चतरा : प्रतापपुर थाना क्षेत्र सोनवर्षा के रहने वाले बिरजू यादव पिता सुरेश यादव का छत से गिरने से मौत हो गई. इसके बाद उसके परिजनो ने सोनवर्षा रहने वाले जवाहर यादव जगदीश यादव व रितिक यादव पर जमीनी विवाद को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है. मृतक के भाई चंद्रदेव यादव ने बताया कि रात में करीब 10 बजे खाना खाने के बाद छत पर सोने गया था. उसके थोड़ी देर के बाद हम लोगों को पता चला कि वह छत से गिर गया और उसकी मौत हो गई उसके बाद हम लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिया सूचना पाकर पुलिस घटना स्तर पर पहुंचे.

जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया आगे उसने बताया कि जवाहर यादव और हम लोगों के यहां से जमीनी विवाद चल रहा था जिसे लेकर यह हत्या किया गया है पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular