Wednesday, March 4, 2026
Homeखबर स्तम्भकांग्रेस सिर्फ झूठ बोल कर जनता को भ्रम में रखी है :...

कांग्रेस सिर्फ झूठ बोल कर जनता को भ्रम में रखी है : मुख्यमंत्री मोहन यादव

रांची : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजमहल में आयोजित जनसभा में लोगो को कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ बोल कर जनता को भ्रम में रखी हुई है। मोदी जी ने कहा है कि न खाउंगा न खाने दूंगा। प्रधानमंत्री इस बार के तीसरे कार्यकाल मे 3 करोड़ से अधिक पक्के मकान बना कर देंगे। पीएम अपनी पूरी तनख्वाह अपने साथ के कर्मचारी के बीच बांट देते है। आज indi गठबंधन में पूर्व के नेताओं के बच्चे चुनाव लड़ रहे है लेकिन नरेंद्र मोदी का कोई भी परिवार चुनाव नही लड़ रहे है। 25 करोड़ गरीब लोगों के घरों में उजाला हुआ है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश की जनता को विकसित करने के लिए काम कर रहे है। आज हमारी सेना विश्व की तीसरी सबसे ताकतवर सेना है। कांग्रेस ने झारखंड में बंदरगाह बनाने का कभी नही सोचा।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पहले देश मे बम विस्फोट करते थे लेकिन अब नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के घर मे घुस कर देश के दुश्मनों को मार रहे है। पीएम ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवाया, तीन तलाक को समाप्त किया, शौचालय दिया, आयुष्मान योजना दी।

उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव के बाद जब भाजपा की सरकार बनेगी तो जल्द ही भारत विश्व का नंबर एक देश बनेगा। उन्होंने कहा कि 1 जून को अंतिम चरण के चुनाव में राजमहल लोकसभा के सभी जनता कमल छाप पर गठन दबाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें

RELATED ARTICLES

Most Popular