Wednesday, March 4, 2026
Homeखबर स्तम्भराजनीति में उदासीनता लोकतंत्र के लिए खतरा : जेपी नड्डा

राजनीति में उदासीनता लोकतंत्र के लिए खतरा : जेपी नड्डा

वाराणसी : भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लक्सा स्थित मारवाड़ी भवन में काशी के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की। बैठक को संबोधित करते जेपी नड्डा ने कहा कि जब राजनीति में लोकमत उदासीन हो जाए, तो वो प्रजातंत्र के लिए खतरा बन जाता है। लेकिन 10 साल में प्रधानमंत्री मोदी ने साधारण नागरिक में एक विश्वास पैदा किया। आज इस विश्वास के कारण ही हम विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यहां आपने दो पार्टियों की सरकार देखी है, जिन्होंने सबका मत लिया और बाद में एक जाति का बनके रह गईं। 10 साल पहले देश का नागरिक राजनीति के प्रति उदासीन हो चुका था,उसका विश्वास टूट चुका था।

RELATED ARTICLES

Most Popular