Tuesday, February 24, 2026
Homeक्राइमपुलिस ने 3 अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने 3 अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया

रांची : नामकुम थाना के जामचुंआ के पास से पुलिस ने 3 अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से अफीम और कैश भी मिला है.
ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि रांची एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोगों के द्वारा अफीम की खरीद-बिक्री की जा रही है टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए नामकुम जरेया रोड के पास दो को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा, तलाशी के दौरान दोनों के पास से 200 ग्राम अफीम, 90 हजार कैश बरामद हुआ.

रकम के बारे में पूछने पर बताया कि जरेया के अरूण कुमार हजाम एवं शिव कुमार हजाम को 500 ग्राम अफीम बेचा था. जिसके एवज में 90,000 रुपया मिला था. पुलिस बल के सहयोग से अरूण कुमार हजाम और शिवम कुमार हजाम के घर पर छापामारी की गयी तो एक व्यक्ति जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. लेकिन शिवम कुमार हजाम उर्फ शिवा को पकड़ लिया गया. उसके घर की विधिवत तालाशी लिये जाने पर उसके घर से 500 ग्राम अफीम और वजन करने वाला एक डिजिटल मशीन, एक मोबाईल बरामद किया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular