Thursday, October 22, 2026
Homeक्राइमउज्जैनः धर्मशाला के चंदे को लेकर विवाद में दों पक्षों के बीच...

उज्जैनः धर्मशाला के चंदे को लेकर विवाद में दों पक्षों के बीच चले पत्थर, 16 घायल

उज्जैन : जिले के खाचरौद नगर में धर्मशाला निर्माण के लिए चंदे को लेकर शनिवार शाम एक ही समाज के दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थर फेंके गए। घटना में 16 लोग घायल हो गए, जिन्हें खाचरौद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हालांकि, थाने में इस मामले की शिकायत नहीं की गई है, लेकिन इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं।

खाचरौद थाना प्रभारी अमित सारस्वत ने बताया कि भील समाज की धर्मशाला में निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें कुछ लोगों ने चंदा नहीं दिया है। इसे लेकर उनके बीच विवाद हो गया। समाज के दो पक्ष शनिवार शाम को आमने-सामने हो गए और एक दूसरे पर पत्थरबाजी की। इस घटना में दोनों ही पक्षों की ओर से 8-8 लोग घायल हुए हैं। अभी दोनों ओर से एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। घायलों को खाचरौद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular