रांची : आईजी अभियान अमोल वी होमकर ने शनिवार को डिबडीह स्थित मतदान केंद्र में पत्नी के साथ मतदान किया। डीआईजी अनूप बिरथरे ने मोरहाबादी के चिरौंदी स्थित मतदान केंद्र में पत्नी के साथ मतदान किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने लोगों से मतदान करने की अपील की।
