RANCHI : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने अपने राजकीयकृत मॉडल उच्च विद्यालय बीएमपी ग्राउंड डोरंडा, राँची स्थित अपने मतदान केंद्र पर सपरिवार मतदान किया।
लोकतंत्र के इस महापर्व में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार भी अपने परिवार के साथ भागीदारी निभाते नजर आए. रांची के राजकीयकृत मॉडल उच्च विद्यालय बीएम पी ग्राउंड डोरंडा स्थित मतदान केंद्र पर सपरिवार पहुंचे और अपना वोट डाला. के रवि कुमार ने इस दौरान आम लोगों से परिवार के साथ मतदान केन्द्र जाकर वोट करने की अपील की.
