Sunday, March 22, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी ने परिवार संघ किया मतदान

रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी ने परिवार संघ किया मतदान

रांची : हर कोई लोकतंत्र के इस सबसे महा पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है. फिर चाहे वो आम इंसान हो या सुपरस्टार. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और देश के सबसे चहेते खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी रांची में लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज अपने शहर रांची में पत्नी साक्षी, पिता पान सिंह धोनी और मां देवकी देवी साथ जेवीएम श्यामली (JVM Shyamali) स्कूल में बने बूथ नंबर 378 पर मतदान किया.

कैप्टन कुल के मतदान केंद्र पहुंचने की खबर के बाद पोलिंग बूथ पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. धोनी ने अपने कैजुअल लुक में वोट डालते हुए एक बार फिर से साबित किया कि वह अपने देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ हैं. रांची के लोगों ने धोनी को देखने के लिए उत्साह और खुशी से उनका स्वागत किया. बता दें कि झारखंड में आज चार लोकसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular