चतरा : नाज़रेथ स्कूल के छात्र और छात्राओं द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसके तहत स्कूल प्रांगण से चयनित बच्चों ने प्रभात फेरी के रूप में चतरा पोस्ट ऑफिस का भ्रमण किया रास्ते में स्थित आवास तथा दुकानों में जाकर बच्चों ने सफाई की आदत को अपनाने हेतु आग्रह किया।
बच्चों की टोली ने चतरा पोस्ट ऑफिस स्थित डॉ अंबेडकर की प्रतिमा के आसपास की सफाई की गई तथा नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरूक किया साथ ही स्वच्छता आदतों को अपनाने का संदेश दिया गया। ज्ञात ही की सीबीएसई से संबंधित सभी स्कूलों का अक्टूबर 2023 माह में स्वच्छता पकड़ा मनाने का निर्देश दिया गया है इसके तहत पेंटिंग कंपटीशन, क्विज, स्लोगन लेखन, कविता लेखन आदि जैसे कार्यक्रमों के द्वारा स्वच्छता जागरुकता फैलाना है।
नज़रथ स्कूल में प्रतिदिन स्वच्छता संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन स्कूल के प्रबंधक सिस्टर अनिला और प्रधानाचार्य सिस्टर बेल्जी के दिशा निर्देश में किए जा रहे हैं। कार्यक्रम अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन आदि हो चुके है, कविता लेखन का आयोजन 31 अक्टूबर 2023 को किया जाना है।
सभी कार्यक्रम विद्यालय के शिक्षक सर शोएब, विकेश, राजीव मनीष प्रदीप मिंज एवं शिक्षिकाएं मिस शोभा और एंजेला के देखरेख में की जा रही है।
