Sunday, March 22, 2026
Homeखबर स्तम्भचुनाव को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर,सुरक्षाबलों का फ्लैग मार्च किया...

चुनाव को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर,सुरक्षाबलों का फ्लैग मार्च किया गया

रांची लोकसभा सीट के लिए 25 मई को वोटिंग होनी है।चुनाव को लेकर दूसरे राज्यों से और साथ ही केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान भी रांची पहुंचे है। जिसे लेकर एरिया डोमिनेशन को लेकर सुरक्षाबलों का फ्लैग मार्च किया जा रहा है। इसके साथ ही लोग निर्भीक होकर वोटिंग करे इसका संदेश भी फ्लैग मार्च के जरिए दिया जा रहा है।

चुनाव को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है।वहीं संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया जा रहा है।सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया है।इसके तहत शहर के लोअर बाजार,हिंदपीढ़ी,कोतवाली,सदर सहित चुटिया और अन्य थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया है।साथ ही सुरक्षा में तैनात जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।जिसके तहत असामाजिक तत्वों,अपराधियों और बूथों पर हंगामा करने पर सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular