राजधानी रांची के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन पवन खेड़ा के द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया गया| एवं इस संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से वर्तमान 10 साल के केंद्र सरकार के नेतृत्व में चल रहे शासन काल का विश्लेषण किया|
कांग्रेस मीडिया चेयरमैन ने कहा कि देश की जनता पिछले 10 सालों में वोट के माध्यम से जो इन्वेस्टमेंट कि है उसके रिटर्न के विषय पर यदि जनता वर्तमान केंद्र सरकार से पूछने की कोशिश भी करती है तो उसे लताड़ने का काम किया जाता है | जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवान का अवतार एवं भगवान से भी अपने आप को उच्च होने का बयान दे रहे हैं | यह पूरी तरीके से उनके मानसिक अस्थिरता को दर्शाता है|
वहीं पवन खेड़ा ने आगे कहा कांग्रेस के नेताओं पर लगातार प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई की
जा रही पर भाजपा के नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है |