Sunday, March 22, 2026
Homeखबर स्तम्भराजधानी रांची के मोराबादी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवा संवाद...

राजधानी रांची के मोराबादी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवा संवाद सम्मेलन में शिरकत किया

राजधानी रांची के मोराबादी स्थित एक निजी बैंक्विट हॉल के सभागार में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विगत 22 मई को युवा संवाद सम्मेलन में शिरकत किया | इस कार्यक्रम में युवाओं की उपस्थित विशेष रूप से रही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित युवाओं से संवाद किया |

शिवराज सिंह चौहान ने अपने संवाद संबोधन के माध्यम से कहा कि मैं मुख्य अतिथि नहीं बल्कि आपके परिवार का सदस्य हूं | यह वे धरती है जिसमें भगवान बिरसा मुंडा जी को जन्म दिया है मैं श्रद्धेय अटल जी को ही प्रणाम करता हूं | जिन्होंने झारखंड राज्य बनाने का काम किया था | अटल जी ने झारखंड बनाया है | और नरेंद्र मोदी झारखंड को सवरा है केंद्र सरकार जनता की भलाई के लिए पैसा भेजते हैं | लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस आरजेडी इंडि  गठबंधन वाले उसे पैसे से नोटों के पहाड़ खड़े कर देते हैं |इन्होंने झारखंड को घोटाला खंड बना दिया है इन्होंने खुलेआम झारखंड को लूटा है कांग्रेस के जमाने में भी झारखंड को लूटते रहे हैं |

RELATED ARTICLES

Most Popular