Monday, May 18, 2026
Homeखबर स्तम्भखेल के लिए जरूरी इंफ्रा डेवलप करेंगेः धर्मेंद्र तिवारी

खेल के लिए जरूरी इंफ्रा डेवलप करेंगेः धर्मेंद्र तिवारी

रांची : रांची लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनतंत्र मोर्चा के प्रत्याशी धर्मेंद्र तिवारी ने बुधवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि अगर रांची की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देती है तो वह खेल के क्षेत्र में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे।

अपने जनसंपर्क अभियान में श्री तिवारी ने कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं। जरूरत है उन्हें उचित प्लेटफार्म देने की। आधारभूत ढांचा जब विकसित हो जाएगा, तब एक से एक प्रतिभावान खिलाड़ी सामने आएंगे। वह आधारभूत ढांचे को विकसित करने के लिए दृढ़संकल्पित हैं। उन्होंने स्वस्थ मनोरंजन के लिए ओपन एयर थियेटर की वकालत की।

RELATED ARTICLES

Most Popular