Sunday, March 22, 2026
Homeखबर स्तम्भआलमगीर आलम से 5 दिनों तक पूछताछ करेगी ईडी

आलमगीर आलम से 5 दिनों तक पूछताछ करेगी ईडी

RANCHI : टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी मंत्री आलमगीर आलम से ईडी पांच दिनों तक पूछताछ करेगी. कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है. इससे पहले बुधवार को आलमगीर आलम की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद ईडी ने उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रांची प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की स्पेशल कोर्ट में पेश किया.

ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका ने अदालत से आलमगीर आलम को 7 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति मांगी. जिसका आलमगीर आलम के अधिवक्ता ने विरोध किया. इसके बाद कोर्ट ने ईडी को पांच दिनों तक पूछताछ करने की अनुमति दी. बता दें कि आलमगीर आलम को ईडी ने दो दिनों की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular