Sunday, March 22, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के लोग शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करें इसको लेकर...

गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के लोग शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करें इसको लेकर शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाली गई

गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के लोग शांतिपूर्ण माहौल में बढ़ चढ़कर मतदान करें इसको लेकर मंगलवार को नगर थाना की ओर से । इसकी अगुवाई नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने किया। मौके पर SSB के असिस्टेंट कमांडेंट अजीत कुमार उपाध्याय, आलोक कुमार,गोविंद साव समेत कई जवान फ्लैग मार्च में शामिल थे। फ्लैग मार्च की शुरुआत नगर थाना से की गई जो शहरी क्षेत्र के बड़ा चौक मुस्लिम बाजार होते हुए पदम चौक कालीबाड़ी चौक टावर चौक नेताजी चौक होते हुए भंडारीडीह पहुंचा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों से अगामी 25 मई को होने वाले गिरिडीह लोकसभा चुनाव के दिन घरों से निकलकर मतदान केंद्र तक पहुंचकर बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील की। इस बाबत नगर थाना प्रभारी ने बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी मतदाता अपनी भागीदारी दर्ज करें इसको लेकर आज नगर थाना की ओर से शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इन्होंने सभी को शांतिपूर्ण और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular