Sunday, March 22, 2026
Homeखबर स्तम्भनौजवानों को हुनरमंद बनाना आज की जरूरतः धर्मेंद्र तिवारी

नौजवानों को हुनरमंद बनाना आज की जरूरतः धर्मेंद्र तिवारी

रांची : रांची लोकसभा सीट से भारतीय जनतंत्र मोर्चा के उम्मीदवार धर्मेंद्र तिवारी ने मंगलवार को कहा कि अगर रांची की जनता ने उनपर भरोसा जताया तो वह नौजवानों को हुनरमंद बनाने का काम करेंगे। यहां कई क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान श्री तिवारी ने कहा कि नौजवानों को सशक्त बनाने की जरूरत है। चाहे लड़कियां हों या फिर लड़के, इन सभी को हुनरमंद बनाना बेहद जरूरी है। ये जब तक हुनरमंद नहीं होंगे, देश सुखी नहीं हो सकेगा।

देश को बेहतरीन अर्थव्यवस्था बनाने के लिए नौजवानों को हुनरमंद बनाना वक्त की मांग है। चूंकि वह खुद एक सफल व्यवसायी हैं, इसलिए उन्हें इस बात का इलहाम है कि हुनरमंद नौजवान इस देश के लिए कितने जरूरी हैं।श्री तिवारी ने कहा कि सोसाइटी में कई मेंटर हैं। हमें और मेंटर खोजने होंगे। ये मेंटर व्यवसाय करने की इच्छा रखने वालों के माइंडसाइट को बदलेंगे और इनमें जोखिम लेने की क्षमता का विकास होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular