रांची : ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने इस्तीफ दे दिया है. आलमगीर आलम ने अपना इस्तीफा राजभवन भेज दिया है. आपको बता दें की टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर को ईडी ने 15 मई की देर शाम गिरफ्तार किया था. आलमगीर के पीएस के सहायक जहांगीर के घर से ईडी ने 35 करोड़ से अधिक रूपये बरामद किए थे. इसे लेकर ईडी की टीम ने दो दिनों तक पूछताछ की थी. जिसके बाद उन्हें 15 मई को की देर शाम ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था.
