Tuesday, March 17, 2026
Homeखबर स्तम्भमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज झारखण्ड प्रवास पर रहेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज झारखण्ड प्रवास पर रहेंगे

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (गुरूवार को) झारखंड के हजारीबाग और कोडरमा के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रातः 10.20 बजे झारखंड के हजारीबाग लोकसभा के जेल मैदान छतरे, बरही में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रातः 11.40 बजे कोडरमा लोकसभा के पिपचो ग्राउंड जयनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर तीन बजे ग्वालियर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular