Saturday, July 5, 2025
Homeझारखंडझामुमो ने जेपी नड्डा और ईडी को दी चुनौती, मांगे तीखे सवालों...

झामुमो ने जेपी नड्डा और ईडी को दी चुनौती, मांगे तीखे सवालों के जवाब

रांची : राजधानी रांची के झारखंड मुक्ति मोर्चा के हरमू स्थित कैंप कार्यालय में पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य  के द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई एवं इस प्रेस वार्ता के माध्यम से राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए गए संकल्प यात्रा के समापन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन एवं समापन कार्यक्रम में खाली कुर्सी का वीडियो दिखाते हुए नकारात्मक जनाधार की बात कही.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भारतीय जनता पार्टी पर राजनीतिक कटाक्ष करते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा चलाए गए संकल्प यात्रा का के अवसर पर खाली कुर्सी इस बात को दर्शाता है कि भाजपा के पास अब जन आधार की कमी हो गई है उन्हें नसीहत दी जाती है कि अब हाट बाजार के दिन और स्थान में जाकर जनसभा करें जिससे भाजपा को कुछ जन आशीर्वाद प्राप्त हो पाए

वहीं 15 नवंबर झारखंड स्थापना दिवस के दिन आगामी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के विषय में कहा कि जिस प्रकार से झारखंड राज्य के कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी के शीष नेता झारखंड प्रदेश में चुनावी लाभ लेने के लिए लगातार दौरे करते आ रहे हैं और इसी चुनावी लाभ लेने की कड़ी में झारखंड की स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री का झारखंड दौरा लिया जा सकता है केंद्र की सत्ताधारी पार्टी संवैधानिक पद एवं संवैधानिक निष्पक्ष एजेंसियों को भी अपने फायदे के लिए उपयोग में ला रही है
Byte…. सुप्रियो भट्टाचार्य

RELATED ARTICLES

Most Popular