Wednesday, March 18, 2026
Homeखबर स्तम्भप्रधानमंत्री मोदी पर राहुल गांधी की आपत्तिजनक टिप्पणी से बंगाल के बुद्धिजीवी...

प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल गांधी की आपत्तिजनक टिप्पणी से बंगाल के बुद्धिजीवी नाराज

कोलकाता : लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मी के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर पश्चिम बंगाल के बुद्धिजीवियों के एक वर्ग ने नाराजगी जताई है। राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी कभी पाकिस्तान की बात करते हैं तो कभी समुद्र के अंदर जाकर नाटक करते हैं। वह डरते हैं।

दरअसल पीएम मोदी ने समुद्र के अंदर जाकर द्वारिका के दर्शन किए थे, जिसे राहुल गांधी ने ड्रामा करार दिया था। इस पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सुदीप्त गुहा ने इस संबंध में हिन्दुस्थान समाचार से कहा, ‘नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में भारत को जहां पहुंचाया है, वहां भारत और पाकिस्तान के बीच कोई तुलना नहीं है। उसी तरह भारतीय राजनीति में मोदी और राहुल के बीच कोई तुलना नहीं है।’

उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने शुरू से हिंदू धर्म का विरोध किया। आजादी के बाद नेहरू ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया। पुजारियों ने इंदिरा गांधी को पुरी मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया। शाहबानो केस और राममंदिर में राजीव गांधी की भूमिका के बारे में सभी जानते हैं। उसी की अगली कड़ी में राहुल की टिप्पणी उनकी हताशा की अभिव्यक्ति है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular