Saturday, February 28, 2026
Homeखबर स्तम्भरायबरेली से गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी, राहुल ठोकेंगें चुनावी ताल

रायबरेली से गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी, राहुल ठोकेंगें चुनावी ताल

रायबरेली : लंबे समय से चल रही अटकलबाजियों और कयासों के बीच कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली सीट पर अपने पत्ते खोले दिए हैं। रायबरेली से राहुल गांधी को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही रायबरेली से गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी भी जुड़ गई है। दादा फ़िरोज गांधी, दादी इंदिरा व मां सोनिया गांधी के बाद अब राहुल यहां से चुनावी ताल ठोकेंगें।

सोनिया गांधी के राज्यसभा सांसद बनने के बाद माना जा रहा था कि यहां से गांधी परिवार का ही कोई चुनाव लड़ेगा। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अमेठी के बजाय रायबरेली से राहुल को चुनाव लड़ाना कांग्रेस की अपनी मजबूरी है। क्योंकि अमेठी की अपेक्षा रायबरेली की राजनीतिक फिजा गांधी परिवार के ज्यादा अनूकूल है।

रायबरेली से गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी के राहुल गांधी मां सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके पहले वह 2004, 2009, 2014 में अमेठी से सांसद चुने जा चुके हैं। 2019 में अमेठी से उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी से उनकी हार हुई। हालांकि वायनाड से वह चुनकर संसद पहुंच गए।राहुल गृह, विदेश व मानव संसाधन मंत्रालय की संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular