राजधानी रांची के दो थाना क्षेत्र चुटिया एवं अरगोड़ा से सेक्स रैकेट से संबंधित मामले में छापामारी कर दोनों थाना क्षेत्र के दो जगह से कुल 16 महिलाएं और पांच पुरुष गिरफ्तार किए गए हैं | इनके पास से 100 से अधिक आधार कार्ड, शराब, दो स्कूटी एक कार, 16 मोबाइल बरामद किए गए हैं | साथ ही सेक्स रैकेट की एक किंग पिन महिला की भी गिरफ्तारी की गई है |