रांची : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य कार्यालय मे कार्यक्रम आयोजित की गई | कार्यक्रम की शुरुआत शिकागो में शहीद हुए मजदूरों के शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि के साथ की गई| तत्पश्चात मजदूर दिवस की प्रासंगिकता पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आला नेताओं के द्वारा विचार मंथन भी किया गया |भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव ने कहा कि मजदूरों की शहादत एवं कुर्बानियां संघर्षों के बल पर 8 घंटा काम 8 घंटा आराम 8 घंटा मनोरंजन के कानून बनाए गए थे | 44 श्रम कानून संहिता को संशोधित कर मजदूरों के पक्ष सारे हक और अधिकार छीन लिए गए| देश में महंगाई बेरोजगारी अपने चरम पर है देश के संविधान एवं लोकतंत्र खतरे में है|