धनबाद : धनबाद लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह, मार्क्सवादी समन्वय समिति के प्रत्याशी जगदीश रवानी, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के दीपक कुमार दास ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। तीनों प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा के समक्ष नामांकन किया।
अनुपमा सिंह के नामांकन के दौरान उनके साथ झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह भी मौजूद थीं। अनुपमा सिंह ने नामांकन भरने के दौरान लाल रंग की चुनरी ओढ़ रखी थी। कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह बेरमो विधायक अनुप सिंह की पत्नी हैं।
