रांची : रांची लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार सह सांसद संजय सेठ दो मई को नामांकन करेंगे। नामांकन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू के प्रदेश अध्यक्ष सुदेश महतो, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, सांसद, विधायक एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
सांसद संजय सेठ हनुमान मंदिर, काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर ओटीसी मैदान से मोटरसाइकिल रैली में भाग लेंगे। रोड शो के माध्यम से मोरहाबादी मैदान पहुंचेंगे। नामांकन के पूर्व एक जनसभा होगी, जिसमें छह विधानसभा के लगभग 50 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। मोरहाबादी मैदान से पूर्वाह्न 11:00 बजे गाजे-बाजे के साथ रोड शो के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय नामांकन के लिए प्रस्थान करेंगे। यह जानकारी संजय पोद्दार ने बुधवार को दी।
