Saturday, February 28, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची संसदीय क्षेत्र से अब तक 25 उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र

रांची संसदीय क्षेत्र से अब तक 25 उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र

रांची : रांची संसदीय क्षेत्र के लिए अब तक कुल 25 उम्मीदवारों ने नामांकन (नाम-निर्देशन) पत्र खरीदे हैं। अधिसूचना जारी होने के तीसरे दिन बुधवार को पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे।

नामांकन पत्र खरीदने वालों में निर्दलीय से संतोष कुमार जायसवाल, झारखंड जनक्रांति मोर्चा से अमरेंद्र कुमार, मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल से धनंजय कुमार भगत, निर्दलीय से ऐनुल अंसारी और निर्दलीय से हर गोविंद दुवा शामिल हैं।

दूसरी ओर, बुधवार को किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। अब तक दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular