Monday, January 12, 2026
Homeखबर स्तम्भमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर नेहा अरोड़ा ने रांची में संवाददाता सम्मेलन आयोजित...

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर नेहा अरोड़ा ने रांची में संवाददाता सम्मेलन आयोजित की

रांची : राज्य की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर नेहा अरोड़ा ने रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि स्विफ्ट के तहत कई तरह के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में बूथ अवेयरनेस ग्रुप बैग का गठन किया गया है।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि राज्य में पांचवें चरण के तहत चतरा लोकसभा सीट के लिए अब तक 9, कोडरमा लोकसभा सीट के लिए चार और हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए अब तक दो प्रत्याशियों ने नामांकन का परिचय किया है। वही छठे चरण के तहत गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए एक, धनबाद के लिए दो, रांची के लिए दो और जमशेदपुर के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा खेल किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular